Featured

खगड़िया : खगड़िया में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महदीपुर बाजार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महद्दीपुर बाजार में दिनदहाड़े युवक को दो गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई है.
खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महदीपुर बाजार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महद्दीपुर बाजार में दिनदहाड़े युवक को दो गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई.

इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. बाजार में दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद लोग बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मृतक की पहचान महद्दीपुर निवासी मो.रईस के 21 वर्षीय पुत्र दिलशाद के रूप में की गई है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मामले की जांच कर रही है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने महद्दीपुर बाजार जाम कर दिया है. घटना के कारण की जानकारी नहीं मिली है. परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *