दरभंगा : लहेरियासराय पुलिस का Operation Tablet, 100ml के 218 बोतल नशीली korcof, Onrex के साथ तस्कर को दबोचा
जानकारी के अनुसार, लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मौलागंज अवैध नशीली दवा के कारोबारी को भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें, 100ml का 218 बोतल korcof और onrex सिरफ शामिल है। बरामद बोतलों कानरकोटिक् ड्रग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नशीली दवा के कारोबारी दवा लेकर कारोबार करने के लिए जा रहे हैं। मौलागंज स्थित घर के पास छापामारी की गई तो झोले से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद हुआ।
100 एमएल के 218 बोतल नशीली कफ सिरप
जांच करने पर 100 एमएल के 218 बोतल नशीली कफ सिरप दवा बरामद किया गया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान गणेश कुमार के रूप में की गई। दवा बरामद होने के बाद थाना अध्यक्ष की ओर से ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दी गई।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि यह प्रतिबंधित दवा है। कारोबारी के पास किसी तरह का कोई कागजात उपलब्ध नहीं था। अवैध नशीली दवा के कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
