दरभंगा : दरभंगा शहर में जाम की समस्या लेकर जिला प्रशासन सख्त, नो एंट्री नियम का कड़ाई से होगा पालन
बिहार के दरभंगा शहरी क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है. घंटों स्कूली बच्चे और इमरजेंसी गाड़ियां इस जाम में हांफते दिखती है. हालांकि, अब इस समस्या पर अब प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है.
दरभंगा शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने अब कमर कस ली है. अब नो इंट्री के समय मैं शहर में बड़े वाहनों बस ट्रक आदि का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. आगामी 27 अगस्त से इसे सख्ती से लागू करने का जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है. इसको लेकर लोगों में प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है. नियम को ना मानने वाले लोगों के खिलाफ फाइन की करवाई एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक शहर मे नो इन्ट्री का समय फिलहाल निर्धारित है. वहीं, बड़े वाहनों के लिए दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड से वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं. जिससे होकर वे आ जा सकेंगे. इस बाबत डीएम राजीव रोशन ने बताया कि हम लोगों के द्वारा एक बैठक की गई थी. क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक में निर्देश प्राप्त हुआ है . बड़े वाहनों से शहरों में भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है . उसके निराकरण को लेकर बड़े वाहन जैसे बस, ट्रक आदि वाहनों को नो एंट्री टाइम में शहर में प्रवेश को हम लोग प्रतिबंधित करने जा रहे हैं. यह नियम आगामी 27 अगस्त से लागू हो जाएगा. इसको लेकर बस मालिकों एवं उसके परिचालन में लगे लोगों के लिए प्रचार प्रसार का काम कर रहे हैं. सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक नो एंट्री का समय फिलहाल निर्धारित है. उसकी भी हम लोग समीक्षा करेंगे. जरूरत पड़ने पर भविष्य में उसमें बदलाव किया जाएगा. इन नियमों का जो लोग उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. ये भी पढ़ें- गोपालगंज से गायब हुईं 5 लड़कियां पटना रेलवे स्टेशन में मिली, होने वाला था बड़ा कांड इससे पहले प्रशासन ने शहर से बसों के आवागमन को समाप्त करने का निर्णय लिया था. जुलाई महीने में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक में दरभंगा बस पड़ाव से बसें अब एनएच 57 होते हुए सकरी, धरौरा, बिरौल, कुशेशवरस्थान, सहरसा रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया था. वहीं लहेरियासराय बस पड़ाव से सीतामढ़ी की ओर जाने वाली बसें अब परिवर्तित मार्ग एकमी, शोभन होकर निकाली जाएंगी. इससे पहले दरभंगा बस स्टेंड से दरभंगा स्टेशन, दोनार, कबीरचक होते हुए बसें धरौड़ा, बेनीपुर, बिरौल, सहरसा को जाती थी, जबकि लहेरियासराय बस स्टैंड की जगह दरभंगा रेलवे स्टेशन से सीतामढ़ी रूट की बसें खुलती थी.
