Featured

बिहार : बिहार के इन शहरों में बाढ़ से त्राहिमाम! सड़क, मकान-दुकान हर जगह पानी, लोगों ने लग…

पटना समेत मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय में गंगा नदी उफान पर है. बिहार में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. गंगा नदी में बाढ़ आने से दियारा इलाकों के घरों में पानी प्रवेश कर चुका है. वहीं घरों में पानी आने के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हो चुके हैं.

बेगूसराय. बिहार की राजधानी पटना समेत मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय में गंगा नदी उफान पर है. बिहार में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. गंगा नदी में बाढ़ आने से दियारा इलाकों के घरों में पानी प्रवेश कर चुका है. वहीं घरों में पानी आने के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हो चुके हैं. बेगूसराय में घरों के साथ ही साथ सड़कों पर भी गंगा का पानी आ गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गंगा का पानी आने के बाद इलाके में बाढ़ जैसा हालात उत्पन्न हो गए हैं. उन्होंने बताया कि इस इलाके में अभी तक किसी प्रकार का जिला प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है. पटना से सुल्तानगंज के बाढ़ का खतरा बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकांश नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. पटना से लेकर भागलपुर तक गंगा नदी उफान पर है. सुल्तानगंज में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. अजगैबीनाथ घाट पूरी तरह से डूब गया है. नमामि गंगे घाट की सभी सीढ़ियां डूब गई है. वहीं पटना के मनेर में भी गंगा और सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *