Monday, April 20, 2026
Homeछपरा : सारण पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड में...

छपरा : सारण पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
पुलिस ने बताया कि दिनांक – 11.06.2024 को नगर थानान्तर्गत सा०-तेलपा की ओर जाने वाली सड़क के मोड़ ओवरब्रीज के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक फाइनेंस कर्मी हीरालाल कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता-रामाधार यादव, सा०- खिमिरसराय, थाना- तेघरा, जिला- बेगुसराय से एक मोटरसाइकिल, कलेक्शन का कुल – 85526 रुपया, एक मोबाईल, एक टैब एवं एक बायोमेट्रिक मशीन लूट की घटना को कारित किया गया था।

इस सम्बन्ध में नगर थाना काण्ड संख्या-378/24, दिनांक- 11.06.2024, धारा- 392 भा0द0वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसन्धान के क्रम में नगर थाना पुलिस दल द्वारा घटना में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है एवं इनके निशानदेही पर लूट की गई उक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।

- Advertisement -

घटना में संलिप्त अन्य अपराधियो की गिरफ़्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

- Advertisement -

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-

1. विनोद कुमार उर्फ़ विनोद कुमार राय, उम्र- 29 वर्ष, पिता- अर्जुन राय, सा०- बड़ा तेलपा, थाना- नगर, जिला- सारण |

जप्त/बरामद सामानों की विवरणी :-

1. लूट की गई मोटरसाइकिल :- 01

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-

पु०अ०नि० अशोक कुमार, पु०अ०नि० यशवंत कुमार सिंह, प्र० पु०अ०नि० शशि कुमार, स०अ०नि० संतोष कुमार, नगर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी |

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular