Featured

बिहार : ‘जो अपराधी अवैध बंदूक लेकर चलेगा, उसे मार दी जाएगी गोली…’ बिहार के मंत्री बोले- कैबिनेट ने लिया है फैसला

बिहार सरकार के मंत्री ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कैबिनेट में अहम फैसला किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई भी अपराधी अवैध बंदूक लेकर सड़क पर चलेगा तो उसे गोली मार दी जाएगी. अब यहां कोई भी अपराधी नहीं बचेगा, खत्म कर दिया जाएगा.
मंत्री दिलीप जायसवाल  ने कहा कि अब राज्य में कहीं पर भी कोई अपराधी नहीं बचेगा. जो भी अपराधी बंदूक गोली लेकर चलता है, उसे तमाम कर दिया जाएगा, समाप्त कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ये फैसला बिहार सरकार ने कैबिनेट में लिया है. बिहार में अब गरीब का राज होगा, शरीफों का राज होगा. गोली लेकर चलने वालों का राज नहीं होगा.

मंत्री जायसवाल ने लोगों के बीच मंच से कहा कि बिहार सरकार सबके लिए चिंता कर रही है. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई आपकी चिंता कर सकता है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर सकते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. इसलिए आप सब किसी के चक्कर में मत पड़िए. कोई आ जाए किसी के चक्कर में नहीं पड़ना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *