Featured

बिहार : लू की चपेट में पटना, अगले दो दिन राहत नहीं:बिहार के 5 जिलों में आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट; 17 जून से बदलेगा मौसम

राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिले अभी भी लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक-दो दिन फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं हैं। अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी हो सकती हैं। दूसरी ओर प्रदेश के 18 जिलों में बारिश होने के भी आसार हैं। जिसमें मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है। बिहार में 17 जून से राज्यभर में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को पूरे बिहार में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है। वहीं, रविवार और सोमवार को पटना में बारिश होने की भी संभावना है। गर्मी से निजात के लिए बक्सर में घाटों नहर के पानी में नहाते लोग।  गर्मी से निजात के लिए बक्सर में घाटों नहर के पानी में नहाते लोग। 17 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार बीते 24 घंटे में एक बार फिर बक्सर राज्य में सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही भोजपुर का तापमान भी 45.9 डिग्री दर्ज हुआ। इन दोनों जिलों के अलावा अन्य 6 जिलों में भीषण लू चली। पटना समेत 8 जिले भी लू की चपेट में रहे। 17 जिलाें का अधिकतम तापमान 40 से अधिक दर्ज किया गया। इनमें गया, डेहरी, बक्सर, भोजपुर और अरवल का अधिकतम तापमान 45 से अधिक रहा। दूसरी तरफ पिछले 24 घंटे में किशनगंज में भारी बारिश हुई। अररिया में हल्की वर्षा हुई। बिहार में किशनगंज का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया जाे बिहार के 19 जिलाें के न्यूनतम तापमान से कम है।  लू की चपेट में पटना, दो दिन तक ऐसे ही गर्मी पड़ेगी पटना का अधिकतम पारा एक डिग्री चढ़कर 42.8 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। पटना में सुबह 5.30 बजे तापमान 32.6 डिग्री था, जो दोपहर 2.30 बजे 41.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। पटना माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि टर्फ लाइन पूर्वोत्तर बिहार से नगालैंड और बंगाल और असम की ओर गुजर रही है। वहीं, मध्य बिहार के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन इस टर्फ लाइन से मिल गया है। अगले 48 घंटे में अधिकतम पारा में काेई खास बदलाव नहीं हाेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की कमी हाेने की संभावना है। नालंदा में आज तेज धूप निकली हुई है। –

नालंदा में आज तेज धूप निकली हुई है। कहां कितना दर्ज किया गया अधिकतम तापमान शुक्रवार को प्रदेश के 17 जिले ऐसे रहे जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। जिसमें पटना का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री, गया 45.3 डिग्री, छपरा 42.6 डिग्री, डेहरी 45.6 डिग्री, शेखपुरा 42.4 डिग्री, गोपालगंज 41.5 डिग्री। जमुई 41.6 डिग्री, बक्सर 45.5 डिग्री, भोजपुर 45.9 डिग्री, वैशाली 43.5 डिग्री, औरंगाबाद 45.4 डिग्री, नवादा 43.6 डिग्री, राजगीर 44.6 डिग्री, जीरादोई 40 डिग्री, अरवल 45.8 डिग्री, बिक्रमगंज 45.5 डिग्री और मुंगेर 40.6 डिग्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *