Featuredदरभंगा

विशेष लोक अदालत को लेकर जिला जज ने की बैठक।

दरभंगा। उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में “विशेष लोक अदालत” का आयोजन 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक किया जाएगा।

लोक अदालत में माननीय उच्चतम न्यायालय में लंवित सुलहयोग्य वादों का निष्पादन पक्षकारों के बीच हुए आपसी सुलह-समझौता के आधार पर किया जाएगा।

माननीय उच्चतम न्यायालय में होने वाले इस विशेष लोक अदालत के मद्देनजर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने दरभंगा सदर के सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत के संबंध में न्यायालय आनेवाले पक्षकारों को बतायें, विद्वान अधिवक्ताओं को जानकारी दें।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित दरभंगा जिले के मुकदमों के पक्षकारों को सूचित करने, पक्षकारों के बीच प्रि-काउंसलिंग, प्रचार-प्रसार आदि की निगरानी के लिए न्यायिक अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित किया गया है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव से कहा कि पैनल अधिवक्ताओं, पीएलवी, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया आदि के जरिए माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में होने वाले विशेष लोक अदालत का प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से करें ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *