Featuredदरभंगा

इसरो के वैज्ञानिक ने दरभंगा तारामंडल का लिया जायजा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने बुधवार को तारामंडल का जायजा लिया। इसरो के वैज्ञानिक एमके पांडेय और दिलीप वर्मा ने

तारामंडल की सुंदरता, उपकरणों की विशेषता और शैली की सराहना की। बताया कि यह विश्वस्तरीय तारामंडल है जो छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि लेने के लिए प्रेरित करेगा।

वैज्ञानिकों ने कहा कि तारामंडल विज्ञान के क्षेत्र में नई सोच को प्रोत्साहित करेगा और छात्रों को अंतरिक्ष के अद्भुत विश्व में आकर्षित करेगा। उन्होंने स्थानीय समुदाय को भी इस तारामंडल की महत्ता पर ध्यान देने का आग्रह किया। कहा कि इस तरह की पहल उन स्थानीय बच्चों के

लिए सीखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हो सकती है, जो अंतरिक्ष विज्ञान और उसमें होने वाली घटनाओं के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं। इस प्रकार की पहल का स्थानीय समुदाय की तकनीकी और शैक्षिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

वैज्ञानिकों ने दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का भी भ्रमण किया। वहां प्रयोगशाला, सेमिनार हॉल, सम्मेलन कक्ष, कंप्यूटर केंद्र, ऑडिटोरियम आदि का अवलोकन किया।

उन्होंने डीसीई के प्रिंसिपल डॉ. संदीप तिवारी का आभार व्यक्त किया। कहा कि इस यात्रा के माध्यम से डीसीई के छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के महत्व को साझा करने का मौका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *