Featuredदरभंगा

बाइक से बारात जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

दरभंगा: बाइक से बारात जा रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक मधुबनी के रैयाम थाना क्षेत्र के बनसारा गांव निवासी उनई चौपाल का पुत्र लालबाबू चौपाल (26) बताया जाता है।

हादसा गुरुवार देर रात सोनकी ओपी क्षेत्र से मोहम्मदपुर जानेवाली सड़क पर हुई। बताया जाता है कि सोनकी थाने की गश्ती पुलिस की नजर जख्मी अवस्था में सड़क किनारे गड्ढे में गिरे लालबाबू पर पड़ी।

जिसके बाद उसे डीएमसीएच लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को बेंता ओपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई राम बाबू चौपाल ने बताया कि लालबाबू मुंबई में काम करता था।

जबकि उसकी पत्नी एवं बच्चे गांव में रहते है। चार माह पूर्व वो मुंबई से वापस लौटने पर गांव में ही बेलदारी काम कर रहा था। गुरुवार को पड़ोस के युवक की शादी में बारात जाने के लिए घर से निकला था।

जिसके बाद देर रात पुलिस के द्वारा सूचना मिलने पर डीएमसीएच पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी से पत्नी सावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छह एवं तीन वर्ष की दो लड़की और दुधमुंहा पुत्र छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *