Featuredदरभंगा

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि ग्राम कचहरियों से चयनित सुलहयोग्य मुकदमों के अभिलेख को निर्धारित बेंच के समक्ष प्रस्तुत करायें।

राष्ट्रीय लोक अदालत के पीठ के समक्ष पक्षकारों को उपस्थित कराकर मामलों का निपटारा करायें।ग्राम कचहरी के मामलों के निपटारे के लिए दरभंगा,बेनीपुर एवं बिरौल न्यायालय में बेंच का गठन किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि सभी पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव को जिम्मेवारी दें ताकि किसी पक्षकार को कोई परेशानी नहीं हो। बैठक में अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव सहित हायाघाट,हनुमाननगर,तारडीह,बेनीपुर, बहेड़ी,बहादुरपुर, सिंघवर,कुशेश्वरस्थान एवं बिरौल के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *