Featuredदरभंगा

दरभंगा की धर्मशिला गुप्ता को बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार।

भाजपा ने बिहार से राज्यसभा की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

दोनों का राज्यसभा जाना तय है। बिहार में राज्यसभा की एक सीट के लिए कम से कम 35 विधायकों की जरूरत है। भाजपा के पास 78 विधायक हैं। बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पार्टी ने उनको उम्मीदवार नहीं बनाया है।

बिहार बीजेपी ने इन दो सीटों के लिए 12 से ज्यादा उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी थी। जिसमें से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह का नाम चयनित किया गया। इन दोनों नामों के ऐलान के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील का राज्यसभा टिकट कट गया।

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या, कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर निकाली जाती है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है।

राज्यसभा चुनाव के लिए एक फॉर्मूला का उपयोग किया जाता है। इसमें कुल विधायकों की संख्या को 100 से गुणा किया जाता है।

इसके बाद राज्य में जितनी राज्यसभा की सीटें हैं उसमें एक जोड़ कर भाग दिया जाता है। इसके बाद कुल संख्या में एक जोड़ा जाता है। फिर अंत में जो संख्या निकलती है वह जीत के लिए चाहिए होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *