Featuredदरभंगा

प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

दरभंगा: संयुक्त कृषि भवन परिसर में चल रही तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का शनिवार को डीएम राजीव रौशन ने

विधवत उद्घाटन किया। उन्होंने उद्यान विभाग में लगे हुए सभी स्टॉलों पर जाकर मुआयना किया। इसके साथ ही किसानों से भी बातचीत की।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं। सरकार की ओर से किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं क्रियान्वित की जाती हैं

फिर भी किसान जितना पसीना बहाते हैं, उतना फायदा नहीं हो पता है। अगर किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करें तो उन्हें काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल के उत्पादन के

साथ-साथ उससे बनने वाल उत्पादों का भी व्यापार करें। इससे किसानों को काफी मुनाफा होगा।

उपनिदेशक उद्यान अजय कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्रोत्साहित करना है।

अगर किसानों को अच्छा इनकम चाहिए तो उसके लिए उद्यानिक फसल पर जोर देना पड़ेगा। जिला कृषि पदाधिकारी विपिन बिहारी सिन्हा ने बताया कि आजकल फल, फूल, सब्जी इत्यादि का बाजार में बहुत डिमांड है।

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है किसानों में उद्यानिक फसल के उत्पादन को लेकर जागरूकता फैलाना।

उद्यान के सहायक निदेशक नीरज कुमार झा ने बताया कि किसानों के उत्पादों का मूल्यांकन समिति के माध्यम से किया गया है। मूल्यांकन समिति में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के

उद्यान विभागाध्यक्ष डॉ. उदित कुमार, केवीकेे जाले के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप विश्वकर्मा, राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा के

डॉ. बीआर जेना और केवीके जाले के डॉ. पवन कुमार शर्मा शामिल थे। किसानों के उत्पादों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी की घोषणा रविवार को की जाएगी।

मौके पर सहायक निदेशक उद्यान नीरज कुमार झा, डीएओ विपिन बिहारी सिन्हा, पौधा संरक्षण के सहायक निदेशक शाहिद जमान

, मिट्टी जांच रसायन की सहायक निदेशक डॉ. अनु कुमारी, कृषि अभियंत्रण की सहायक निदेशक डॉ. आकांक्षा, आत्मा की उप परियोजना निदेशक आकांक्षा कुमारी, बीज परीक्षण के सहायक निदेशक अमित कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *