Featuredदरभंगा

अगर आप भी सेकते है घूर तो हो जाइए सावधान, झुलसने से दो महिला जख्मी।

सर्द शीतलहर से बचने के लिए घूरे की आग सेकना दो महिलाओं को मंहगा पड़ा। अलग-अलग जगहों पर घूरे की आग महिला की साड़ी में लग गई और वे झुलस कर बुरी से तरह से घायल हो गई।

जिसके बाद पड़ोसियों ने आनन-फानन में दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। पहली घटना मनीगाछी थाना क्षेत्र के कंहौली गांव में हुई।

बताया जाता है कि स्व.रामदेव यादव की विधवा सुखनी देवी (55) बुधवार की सुबह घूरे की आग सेंक रही थी। इसी दौरान आग की लपट साड़ी में लग गई। सुखनी देवी के चीखने पर पड़ोसी नागो देवी अपने स्वजनों के साथ दौड़ी पहुंची और आग को बुझाकर घायल महिला को मनीगाछी पीएचसी में भर्ती कराया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घूरे आग लगने की दूसरी घटना समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के सरूह गांव में हुई है।

आग सेंकने के दौरान स्व.रामविलास मंडल की विधवा गीता देवी (50) के कपड़े में अचानक आग लग गई और वो बुरी तरह से झुलस गई।

जिसके बाद पड़ोसी रामनारायण मंडल ने हथौड़ी पीएचसी से रेफर करने पर गीता देवी को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया है।

बताया जाता है कि दोनों ही महिलाएं घर में अकेले रहती है और बेटे परदेस जिसके चलते पड़ोसियों ने मददगार बन दोनों महिलाओं की जान बचाई। फिलहाल डीएमसीएच के सीसीडब्ल्यू में दोनों महिलाओं का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *