Featuredदरभंगा

मनसारा गांव में चापाकल के पानी से भरी खाई में डूबने से बच्ची की मौत।

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत के मनसारा गांव में गुरुवार की सुबह चापाकल के पानी से भरी खाई में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई।

मृतका की पहचान गांव के ही रामाशीष यादव की 15 वर्षीया पुत्री रितिका कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक रितिका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। काफी मन्नत तथा इलाज के बाद वह पैदा हुई थी। परिजनों ने बताया कि सुबह के समय घर के लोग कामकाज में व्यस्त थे।

इसी बीच खेलने के दौरान घने कोहरे में वह चापाकल के पास पानी जमा रखने के लिए बनी खाई में पैर फिसल जाने के कारण गिर पड़ी।

घर के लोगों की उसपर नजर नहीं पड़ी। बाद में उसकी दादी नूतन देवी जब चापाकल पर पानी लाने गई तो खाई में उपलाती रितिका की लाश दिखाई दी।

उसे पानी से निकालकर परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए घनश्यामपुर सीएचसी लेकर गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और उसकी लाश को लेकर गांव चले गए।

इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मां आरती देवी, पिता व दादी सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। गांव के गणमान्य लोग तथा सगे-संबंधी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *