सिमरी थाना की पुलिस ने पांच वर्ष पूर्व हुए पिकअप लूटकांड के अभियुक्त को दबोचा।
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच पर कंसी शोभन के समीप से पांच वर्ष पहले पिकअप वैन लूट मामले मे सिमरी थाना की पुलिस ने समस्तीपुर जिले के चकमेहशी थाना क्षेत्र के चकहैदर गांव में छापेमारी कर रवि चौधरी को गिरफ्तार कर कर लिया। उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।
दरअसल, 2019 के 19 जून को अहले सुबह एनएच 27 पथ पर कंसी शोभन के समीप हथियार के बल पर आधा दर्जन बदमाशों ने सिल्लीगुङी मंडी से 50 बैग आदी लदा पिकअप वैन लूट कर फरार हो गया था।इस मामले में चार बदमाश की गिरफ्तारी होने के साथ लूट की पिकअप वैन की बरामदगी पहले समस्तीपुर से हो चुकी है।घटना को लेकर पिकअप वैन का चालक पश्चिम बंगाल जलपाईगुङी भगवती नगर थाना के प्रमोद नगर निवासी श्रवण राय ने सिमरी थाना में अज्ञात बदमाश पर एफआईआर दर्ज कराया था।
