Featuredदरभंगा

अज्ञात कारण से लगी आग में, नौ घर जल कर राख।

केवटी प्रखंड के रैयाम थाना क्षेत्र के नायगांव के वार्ड-8 में रविवार को करीब 130 बजे हुई अगलगी की घटना में नौ लोगों के घर सहित आवश्यक सामान जलकर नष्ट हो गये।

इसमें रामभजन यादव ,परमेश्वर यादव, सियाराम यादव, अजय यादव, रंजीत यादव, फूलो देवी पति बीसो यादव, राम देव यादव, अनील कुमार यादव शत्रुधन यादव के घर सहित अनाज, कपड़े तथा आवश्यक सामान जलकर नष्ट हो गये।

आग अचानक लगने की सूचना है। आग की लपटे उठते हीं गृहस्वामी सहित आस पास के लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन ग्रामीण असफल होते देख इसकी सूचना केवटी फायर ब्रिगेडियर तथा दरभंगा को दिया। दोनो फायर ब्रिगेडियर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

इधर सूचना मिलते हीं विधायक डॉ० मुरारी मोहन झा घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आवश्यक सहायता दिलाने का अश्वासान दिया। उन्होेंने वरीय पदाधिकारी से बात कर कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता प्रदान किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *