Thursday, September 10, 2026
Latest:
Featuredदरभंगा

जिला कौशल समिति की हुई बैठक, विशेषज्ञ को योजना तैयार करने का निर्देश।

दरभंगा: जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम में विभागीय स्तर पर चलाये जा रहे कौशल कार्यक्रम की समीक्षा की गई तथा जिले के युवाओं और युवतियों के बेहतर भविष्य के लिए कौशल योजना बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में जिला कौशल विशेषज्ञ धर्मेन्द्र कुमार को 2023-24 के लिए जिला कौशल विकास योजना तैयार करने के लिए निर्देश दिया गया। साथ ही उन्हें यह भी निर्देश दिया गया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाए कि युवक/युवतियों को आसानी से रोजगार उपलब्ध हो सके।

उक्त बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव, कौशल विकास मृणाल कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी मो. असलम अली, श्रम अधीक्षक राकेश रंजन, प्राचार्य, आई.टी.आई, जिला महाप्रबंधक (उद्योग) के साथ-साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *