Featuredदरभंगा

जनता के दरबार कार्यक्रम में सरदार कुलदीप सिंह को मिला न्याय।

दरभंगा: शनिवार को आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में सरदार कुलदीप सिंह को न्याय मिल गया, जिससे वे काफी प्रसन्न नजर आये तथा जिलाधिकारी राजीव रौशन, डीसीएलआर सदर और बिहार सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि सरदार कुलदीप सिंह, स्वर्गीय सरदार आत्मा सिंह के सुपुत्र हैं, जो दरभंगा महाराज के रॉयल्स वाहन (सन 1926) के वाहन चालक थे।

सर्वविदित है कि 1934 में बिहार भूकम्प से भीषण रूप से प्रभावित हुआ था, भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने और भूकम्प पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, विजयालक्ष्मी पंडित, मीरा बेन सहित कई महानुभावों के साथ भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किए थे।

जिसमें दरभंगा एवं सहरसा जिले का भ्रमण दरभंगा महाराज के दरभंगा रॉयल्स वाहन पर ही किए थे, जिसका चालक सरदार आत्मा सिंह जी थे। पंडित मदन मोहन मालवीय एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के द्वारा देश के धरोहर होने का तमगा श्री आत्मा सिंह जी को प्राप्त है।

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के एक सहयोगी द्वारा यह जिक्र किया गया है कि भूकम्प के दौरान रास्ते एवं पुल पुलिया काफी क्षतिग्रस्त थे, लेकिन आत्मा सिंह जी ने बड़ी कुशलता से वाहन का चालन किया एवं सफर के दौरान यह महसूश नहीं होने दिया कि रास्ते खराब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *