Featuredदरभंगा

पोलो मैदान में लगेगा खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार, तिथि निर्धारित।

दरभंगा: बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दरभंगा ज़िला के लहेरियासराय के पोलो मैदान में राज्य स्तरीय खादी मेला सह उद्यमी बाजार 01 नवम्बर 2023 से लगाया जाएगा, जिसमें पूरे राज्य की 100 से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाएं भाग लेंगे, खादी मेला 01 से 10 नवम्बर 2023 तक चलेगा।

बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इस संबंध में बताया कि खादी मेला में गोपालगंज,सिवान, मधुबनी,भागलपुर, गया एवं बांका सहित राज्य के सभी जिलों की खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थानों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उद्यमी बाजार में दरभंगा जिला के मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों को भी अपने द्वारा तैयार प्रोडक्ट (उत्पाद) को प्रदर्शित एवं बिक्री करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र,दरभंगा द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के सभी लाभुकों को सूचित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अलावा दूसरी योजनाओं के लाभुकों को भी खादी मेला सह उद्यमी बाजार में अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *