Featuredप्रादेशिक

गांव में गला घोंटकर एक युवक की निर्मम हत्या।

लाखो सहायक थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव में गला घोंटकर एक युवक की निर्मम हत्या की घटना आमजनों को झकझोर दिया है। स्वजन हत्या की घटना में उसके दोस्त का ही नाम बता रहे हैं।

ओपी अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पनसल्ला गांव निवासी रामकिशोर महतो के 25 वर्षीय पुत्र जिलाजीत कुमार उर्फ सेवक महतो दो माह पूर्व अगरतला से घर आया था। वह अगरतला में मजदूरी करता था।

शुक्रवार की रात्रि 7 बजे उसे गांव के ही दोस्त मोबाइल से फोन कर घर से बाहर बुलाया और उसकी हत्या गला घोंटकर कर दी।

इस घटना के बाद गांव और आस पास के क्षेत्रों में घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है। उसके बड़े भाई ट्रैक्टर चलाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गहराई से मामले का अनुसंधान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *