Featured

मधुबनी के सिद्धपीठ में भक्तों की भीड़:सावन में उच्चैठ भगवती मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता, शिवालय में जलाभिषेक।

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड में स्थित सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती मंदिर में सावन माह की शुरुआत से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। देश भर से आए भक्त सुबह से देर शाम तक मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।

श्रद्धालु सबसे पहले मां उच्चैठ भगवती के दर्शन करते हैं। फिर नजदीकी तालाब से जल लेकर मंदिर परिसर में स्थित शिवालय में जलाभिषेक करते हैं। मंदिर के महंत गोलू बाबा ने बताया कि सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक हो जाती है।

यह वही पवित्र स्थल है जहां महाकवि कालिदास को मां भगवती की कृपा से ज्ञान प्राप्त हुआ था। मान्यता है कि माता भगवती ने यहां स्वयं प्रकट होकर कालिदास को विद्वान बनने का आशीर्वाद दिया था।

उच्चैठ भगवती स्थान धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र है। सावन माह में यहां भक्तिमय माहौल बन जाता है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *