Featuredदरभंगा

गंगदह शिवराम के पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के गंगदह शिवराम के पैक्स अध्यक्ष रामबाबू यादव के विरुद्ध शुक्रवार को आठ लाख 42 हजार 520 रुपये के 408 क्विंटल धान के गवन का मामला दर्ज किया गया। बीसीओ मनोज कुमार के आवेदन में बताया गया है कि खरीफ विपणन मौसम 2022-23 में गंगदह शिवराम पैक्स में 15 फरवरी 2023 तक 1732 क्विंटल धान किसानों से खरीद किया था। जिसके समानुपातिक 1160 क्विंटल चावल बिहार राज्य खाद्य निगम दरभंगा को आपूर्ति कर दिया गया। लेकिन अभी तक पैक्स अध्यक्ष ने 408 क्विंटल धान, संबंधित राइस मिल को उपलब्ध नहीं करवाया। मामले को लेकर जिला सहकारिता अधिकारी ने पिछले 10 अक्टूबर को धान का भौतिक सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि गोदाम में धान उपलब्ध नहीं है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि कांड संख्या-348/23 दर्ज करते हुए मामले के छानबीन शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *