Featuredदरभंगाप्रादेशिक

मैन्युअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा “राजा” एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मैन्युअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की गयी।

बैठक में 24 जून की कार्यवाही का अनुपालन पर चर्चा की गयी।

बैठक में सदस्य अमर राम द्वारा शहरी क्षेत्र के अस्वच्छ कार्य करने वाले लोगों की सूची माँगी गई थी। बताया गया कि इस तरह के कार्य करनेवाले कहीं पाए नहीं गए हैं।

बैठक में इस अधिनियम के प्रचार-प्रसार करने की माँग की गई।

उक्त बैठक में विधायक हायाघाट रामचंद्र साह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इमरान अहमद, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली, उप निदेशक सांख्यिकी शंभू प्रसाद, विशेष लोक अभियोजक (एससी/एसटी) सदस्य संजीव कुमार, सांसद समस्तीपुर के प्रतिनिधि राज कुमार पासवान, सदस्य स्वर्णा सिंह के प्रतिनिधि रविंद्र कुमार, सदस्य बिहार विधान परिषद डॉ.संजय पासवान के प्रतिनिधि अशोक नायक, विजय कुमार पासवान सदस्य, अमर राम सदस्य,संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *