Wednesday, June 24, 2026
Homeसमस्तीपुर में ईद पर जश्न का माहौल:राजद विधायक ने वक्फ कानून का...

समस्तीपुर में ईद पर जश्न का माहौल:राजद विधायक ने वक्फ कानून का जताया विरोध, कहा- समाज के हित में नहीं है, वापस ले सरकार।

- Advertisement -

समस्तीपुर में ईद के मौके पर जिलेभर में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। सुबह शहर के रेलवे गंडक कॉलोनी स्थित ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की। उधर,ईद मिलाद-उन-नबी ज़ामा मस्जिद मगरदही गोला रोड में धूमधाम से आपसी सद्भाव और प्रेम के साथ मनाया गया। इस मौके देश और सुबे बिहार के तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। ईद के अवसर पर कमेटी द्वारा सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, एएसपी संजय कुमार पांडेय, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को रुमाली शाफा और टोपी देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

वक्फ कानून का जताया विरोध

- Advertisement -

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने वक्फ कानून के विरोध में हाथ में काला पट्टी लगाकर नमाज अदा करने पहुंचे। राजद से स्थानीय विधायक और विधानसभा में मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहां की केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह वक्फ कानून का हम लोग भी विरोध करते हैं। विरोध को सैद्धांतिक तौर पर बताते हुए कई लोगों ने काला बिल्ला लगाया है। यह कानून समाज के हित में नहीं है इस कानून को सरकार वापस ले।

- Advertisement -

नमाज के दौरान तैनात SDO और ASP।
मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस वालों की तैनाती

इसके अलावा कुछ लोग फिलिस्तीन में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध प्रकट किया । साथ ही वक्फ कानून पर विरोध जताते हुए इसे वापस की मांग। उधर जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी ईद के मौके पर ईदगाह और मस्जिदों में आपसी सद्भाव के साथ ईद मनाए जाने की सूचना मिल रही है। ईद को देखते हुए पुलिस फोर्स उधर ऐड को देखते हुए जिला पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस वालों की तैनाती की गई है।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular