Featured

बिहार में पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे रहा है अपराधी, विधवा महिला की गोली मारकर हत्या।

सासाराम के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डबरिया गांव में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना गुरुवार रात की है।

सूर्यपुरा थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि ग्राम.देवरिया में अपराधकर्मी ने महिला उर्मिला कुंअर की गोली मार कर हत्या कर दी है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सूर्यपुरा थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि ग्राम.देवरिया में अपराधकर्मी ने महिला उर्मिला कुंअर की गोली मार कर हत्या कर दी है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीण सूर्यकुमार पांडेय ने बताया कि जब महिला अपने घर के बाहर मवेशी बांध रही थी, तभी वहां पहुंचे कुछ लोगों द्वारा गोली मार दी गई। आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले तब महिला घायल पड़ी थी। उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि मृतक महिला की कोई संतान नहीं है। पति की मृत्यु के बाद बुजुर्ग सास ससुर के साथ रह रही थी। महिला विधवा जीवन यापन कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *