Featuredदरभंगाप्रादेशिक

ड्रग्स देकर सौतेला भाई करता था नाबालिग से दुष्कर्म, थाने में मामला दर्ज।

एक सौतेला भाई अपनी नाबालिग बहन को ड्रग्स देकर दुष्कर्म किया करता था। विरोध करने पर वह उसका वीडियो प्रसारित करने की धमकी भी देता था। नाबालिग ने जब इसकी शिकायत सौतेली मां से की तो डांट-डपट कर उसे शांत करा दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सौतेले भाई और उसकी मां ने मिलकर पिताजी की हत्या कर दी थी। किशोरी के बयान पर फुलवारीशरीफ थाने में सौतेले भाई और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता भूषण पांडेय का बहादुरपुर निवासी संजू देवी से अवैध संबंध था। अवैध संबंध के कारण उसके पिता, संजू देवी और पुत्र अभिषेक को अपने घर में साथ रखते थे। पिता लुधियाना में अपना मकान बनाने के लिए चले गए और पीड़िता को इन दोनों के साथ छोड़ दिया था।

पीड़िता ने आगे कहा कि अभिषेक नशे का आदी है और वह उसे जबरन ब्राउन शुगर देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी भी देता था। लगातार ड्रग्स सेवन के कारण पीड़िता की मानसिक स्थिति खराब हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *