मनोरथा गांव के दो युवकों को पिकअप वैन ने मारी ठोकर, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल।
दरभंगा: बिहार पुलिस द्वारा क्विक रेस्पॉन्स केलिए बनायी गयी डायल 112 की टीम की तत्परता इन दिनों लगातार दरभंगा में भी देखने को मिल रही है। गुरुवार की देर रात भी डायल 112 की टीम ने ऐसी ही तत्परता दिखाते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को ससमय अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बचायी।
दरअसल, शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पंडासराय लहेरी टोला के निकट गुरुवार की देर रात एक पिकअप भान एवं बाइक में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एपीएम थानाक्षेत्र के मनोरथा गांव निवासी विकास लालदेव एवं ऋषि लालदेव बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़े। बताया जाता है कि बाइक सवार पंडासराय गुमटी की ओर से लहेरियासराय की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से जा रही तेज रफ्तार पिकअप भान बाइक कक ठोकर मार दी।
दुर्घटना की सूचना कंट्रोल रूम से लोहिया चौक के निकट खड़ी डायल 112 की टीम को मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम लगभग दो मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गयी। इसी बीच लहेरियासराय थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। तबतक डायल 112 की टीम द्वारा दोनों को गाड़ी में रखकर डीएमसीएच केलिए रवाना करने की तैयारी हो चुकी थी। इसके बाद दोनों को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका ईलाज किया जा रहा है।
दोनों की पहचान उपरांत उनके परिजनों को भी इसकी सूचना पुलिस द्वारा दी गयी। परिजनों के पहुंचने तक डायल 112 के पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों के में भी सहयोग किया गया।
वहीं जिस किसी ने भी डायल 112 के टीम की तत्परता की कहानी सुनी, वहः बिना तारीफ किये नहीं रह सके।
