Featuredदरभंगाप्रादेशिक

पिता को जान देकर चुकानी पड़ी बेटे के प्यार की कीमत, घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या।

गोपालगंज में एक पिता को उसके बेटे के प्यार की सजा मौत मिली है. प्रेम- प्रसंग में लड़की के फरार होने पर प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी के मां-बाप को घर से खिंचकर पहले तो बाहर निकाला और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें प्रेमी के पिता की मौके पर ही मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल है. दिल को दहला देने वाली यह वारदात उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर नोनिया टोली की है. जहां गुरुवार के दोपहर में इस घटना को आजम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में हत्या में शामिल प्रेमिका की मां समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक पिता का नाम हरि किशुन साह है. जिसकी हत्या कर दी गई है. पड़ोसियों ने मृतक के बेटे पर नाबालिग लड़की के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए खौंफनाक वारदात को अंजाम दिया है. हमले में मृतक की पत्नी संगीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. जिनका ईलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है.

घटना के बारे में बताया जाता है कि बीते 31 मई को संजय साह की पुत्री का स्कूल जाने के दौरान अपहरण कर लिया गया. इस मामले में लड़की की मां ने उचकागांव थाने में हरिकिशुन साह, उनके बेटे पप्पू कुमार समेत अन्य लोगो पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था और कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन बीते चार दिनों से लड़की और उसका प्रेमी पप्पू साह फिर से दोनों घर से गायब हो गए. जिसके बाद प्रेमिका के घरवालों ने पप्पू के पिता और उसकी मां संगीता देवी पर फिर अपहरण का आरोप लगाते हुए गुरुवार की दोपहर में हमला बोल दिया.

बताया जा रहा है कि प्रेमिका के घर वाले पहले तो घर में घुसे और प्रेमी के माता पिता को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और फिर दोनों पर धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया. जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई और मां की हालत गंभीर है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रेमिका की मां और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *