Featuredदरभंगाप्रादेशिकराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी मंत्रिमंडल में चिराग के साथ प्रफुल पटेल की होगी एंट्री, पारस की छुट्टी तय!

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार अब नजदीक आ गया है। सूत्र बता रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार 16 जुलाई को हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी अभी फ्रांस के दौरे पर हैं। 15 जुलाई को पीएम मोदी वापस भारत लौट रहे हैं। इसके बाद 16 जुलाई को मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ दूसरे मंत्रियों की भी छुट्टी संभावित है। इसमें बिहार से पशुपति कुमार पारस को भी मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जाने की चर्चा है। इसके अलावा कुछ भाजपा नेताओं को संगठन के काम में भी लगाया जा सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे चर्चित नाम चिराग पासवान का है। चिराग पासवान अभी तक आधिकारिक रूप से एनडीए में शामिल नहीं हैं। लेकिन हर चुनाव में भाजपा की मदद के लिए खड़े हैं। बिहार में हुए तीन उपचुनावों में उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार को समर्थन दिया। तो नागालैंड में उन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं दिए, जहां जहां भाजपा लड़ी। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी चिराग पासवान ने भाजपा के उम्मीदवारों के खिलाफ किसी को टिकट नहीं दिया था। लेकिन अब कयास लगाया जा रहा है कि चिराग पासवान आधिकारिक रूप से एनडीए के पार्टनर बन जाएंगे। वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में उसी विभाग के मंत्री हो सकते हैं, जिसके मंत्री उनके पिता रामविलास पासवान थे। साथ ही उनकी एंट्री के साथ ही उनके चाचा पशुपति कुमार पारस का मंत्रिमंडल से हटना भी लगभग तय है।

पिछले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से अब तक भाजपा के सहयोगियों में कई बदलाव हुए हैं। महाराष्ट्र में पहले एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भाजपा के साथ हाथ मिलाया। इसके बाद अब एनसीपी से अजित पवार गुट ने भी भाजपा से हाथ मिला लिया है। भाजपा ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनाकर और अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाकर दोनों प्रमुख नेताओं को तो सम्मान दे दिया है। लेकिन अब दोनों दलों के नेताओं को भी मौका दिया जा सकता है। इसमें एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे का भी नाम है, जो मुंबई की कल्याण सीट से लोकसभा सांसद हैं। वहीं अजित पवार गुट से प्रफुल्ल पटेल को मौका दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *