Featuredदरभंगाप्रादेशिक

बेटे ने की मां की हत्या, तीन साल के भतीजे को भी छत से फेंका, कुछ दिनों पहले छूटी थी नौकरी।

बिहार के बक्सर जिले में डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया है। आरोपित युवक ने अपनी मां और तीन साल के भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ला में कब्रिस्तान के पास बबन साह का घर है। पूरा परिवार छोटे-मोटे व्यवसाय किया करता है।

बबन साह के चार बेटे हैं, जिसमें आरोपित मनोज कुमार साह सबसे बड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक इंजीनियर है और केरल के किसी निजी कम्पनी में काम करता था। फिलहाल नौकरी छोड़कर घर पर ही रहता था। मनोज की पत्नी अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ मायके में रहती है।

बताया गया कि घटना के एक दिन पूर्व रविवार को मनोज का अपनी मां जानकी देवी के साथ विवाद हो गया था। इसपर पिता ने उसकी पिटाई कर दी थी। पिता की मार से मनोज के सिर पर खून सवार हो गया। सोमवार की सुबह जानकी देवी घर की छत पर हर रोज पूजा कर रही थी।

आरोपित के दूसरे भाई राजू साह का तीन वर्षीय बेटा ऋषभ दादी के साथ छत पर मौजूद था। दोनों दादी-पोता पास में ही बैठे थे। इसी दौरान आरोपित मनोज साह आया और मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

चाचा का ये रूप देख वहां मौजूद ऋषभ चीखने-चिल्लाने लगा। इधर, मनोज ने पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद भांजे का उठाया और तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरते ही मासूम की मौत हो गई।इसके बाद घरवालों में कोहराम मच गया।

देखते ही देखते ये खबर जंगल की आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसने भी सुना, स्तब्ध रह गया। सबके मन में बस एक ही सवाल कि कोई इतना क्रूर कैसे कर सकता है। जन्म देने वाली मां को ही मार डाला। कम से कम बच्चे पर तो रहम करता। उस मासूम का क्या कसूर था भला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देख एसपी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *