Tuesday, October 27, 2026
Latest:
Featured

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिला के सभी थाना के PC प्रभारी सह IT प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया


समीक्षा के क्रम में माननीय न्यायालय से प्राप्त लंबित समन/वारंट/कुर्की/इश्तिहार /CD की समीक्षा की गई। सभी PC प्रभारी को लंबित वारंट/ कुर्की/इश्तिहार आदि की त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।

माननीय न्यायालय (JJB) में लंबित SBR एवं आरोपपत्र हेतु लंबित कांड की समीक्षा की गई एवं लंबित SBR आरोप पत्र यथाशीघ्र माननीय न्यायालय में समर्पण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही निम्न दिशा निर्देश दिये गए:-
BW, NBW, BW/DW, इश्तिहार, कुर्की, सम्मन से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।
स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट एवं अन्य संबंधित दस्तावजों की CCTNS में वास्तविक समय में एंट्री करना।
E-साक्ष्य ऐप पर कांड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण वीडियो तथा फोटो को नियमानुसार अपलोड करना।
पुराने कांडों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS में अपलोड करने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
ई-समन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
24 घंटे के अंदर सभी दर्ज़ प्राथमिकी/ गिरफ्तारी मेमो को SCRB पोर्टल पर अपलोड करने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

CriMAC के द्वारा जीरो FIR को दूसरे राज्य में भेजना।
आरोप पत्र/अंतिम प्रपत्र को CCTNS में अपलोड करना एवं अन्य बिंदुओं से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

गुमशुदा व्यक्ति से संबंधित दिशा निर्देश दिये गए।
CriMAC/ICJS में प्रतिदिन login एवं सर्च करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *