Featured

12 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत


दरभंगा, 03 सितंबर 2026 –
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की।

ग्राम कचहरी में सुलह समझौता योग्य मामलों के निपटारे को लेकर पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करते हुए सीजेएम श्री आलम ने लोक अदालत में निपटारे हेतु चयनित मामलों का ब्यौरा लेते हुए कहा कि समझौता योग्य मामलों को अंतिम रूप से चयनित कर अभिलेखों को कार्यालय में जमा करें।

सचिव आरती कुमारी ने कहा कि सभी मामलों में पक्षकारों के बीच प्रि काउंसलिंग कराने का प्रयास करें और मामलों को लोक अदालत में रेफर करें। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और बैंक अधिकारियों के साथ भी बैठक किया।बैठक में विभागों से संबंधित बिजली, वन, श्रम, माप तौल आदि के मुकदमों को विशेष रूप से निपटाने पर जोर दिया गया।
विभागीय अधिकारियों को लोक अदालत में निश्चित रूप से सभी तैयारियों के साथ मौजूद रहने का भी निर्देश दिया गया।
वहीं बैंक ऋण संबंधी मामलों के निपटारे को लेकर शाखा प्रबंधकों को अधिकतम छूट उपलब्ध कराने का प्रबंध करते हुए विशेष पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षात्मक बैठक में पूर्णतः ज्यादा से ज्यादा मामलों को लोक अदालत में निष्पादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं एलडीएम सहित बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *