Featured

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर 12 सितंबर को आयोजित


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से जिले के सभी एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों आदि के साथ बैठक की।
सीजेएम श्री आलम ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए पक्षकारों तक नोटिस पहुंचना अनिवार्य है। उन्होंने सभी कहा से इसके लिए थानाध्यक्ष अपनी विशेष निगरानी में नोटिसों को तामिल करायें। तामिल कराने वाले अधिकारी पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देने के साथ साथ उन्हें लोक अदालत के फायदों से भी अवगत करायें।

उन्होंने कहा कि नोटिस दोनों पक्षों के नाम से जारी किया जा रहा है और तामिल कराने वाले अधिकारी भी दोनों पक्षों से सीधे संवाद करते हैं ऐसे में उन्हें सुलह समझौते के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
सचिव आरती कुमारी ने कहा कि शमनीय आपराधिक मुकदमे जिसमें सुलह समझौते की संभावना है या जिसमें सुलहनामा दाखिल किया जा चुका है और पक्षकार मुकदमा निष्पादित कराने को तैयार हैं तो बिना नोटिस भी वे लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में आ सकते हैं।

एक हीं दिन में मुकदमों के निपटारे की यह सुविधा सुलह समझौता योग्य सभी तरह के मामलों में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न बैंकों से ऋण संबंधी मामलों के निपटारे को लेकर भी नोटिस जारी किया जा रहा है। ऐसे नोटिसों की ससमय तामिल सुनिश्चित करें।

बैठक में मौजूद एसडीपीओ सदर, बेनीपुर एवं बिरौल से भी लोक अदालत की सफलता में सहयोग की बात कही गयी। मौके पर सभी थानाध्यक्ष सहित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *