Friday, July 31, 2026
Latest:
Featured

सामुदायिक मध्यस्थता के जरिए विवादों को निपटाने और ग्राम अरैला को मुकदमा मुक्त बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हनुमाननगर नगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन अरैला में किया गया

सामुदायिक मध्यस्थता के जरिए विवादों को निपटाने और ग्राम अरैला को मुकदमा मुक्त बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हनुमाननगर नगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन अरैला में किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि सामुदायिक मध्यस्थता विवाद समाधान का एक स्वैच्छिक और गोपनीय प्रक्रिया है।

इसमें समुदाय के हीं निष्पक्ष मध्यस्थों द्वारा विवाद के पक्षकारों को आपस में बातचीत करने समझौते का रास्ता तलाशने में मदद करते हैं।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक मध्यस्थता न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सचिव आरती कुमारी ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में प्राधिकार के प्रशिक्षित मध्यस्थ अनील कुमार, अनीता आनंद और जाकीर हुसैन, अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, अरैला पंचायत के मुखिया लाल बाबू पासवान, सरपंच लखन बैठा, मोरो थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति, सामुदायिक मध्यस्थ बिन्देश्वर राय, मनोहर कांत मिश्र और ज्योति कुमारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *