Featured

जिलाधिकारी ने दिल्ली मोड़ आरओबी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण,कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार द्वारा आज दिल्ली मोड़ आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसियों एवं अभियंताओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने दिल्ली मोड़ की ओर निर्माणाधीन सर्विस रोड के कार्य का अवलोकन किया तथा निर्देश दिया कि सर्विस रोड का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर यातायात का सुचारु परिचालन सुनिश्चित किया जाए,ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

उन्होंने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित आरई वाल के निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कराने का निर्देश दिया तथा निर्माण की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिया।

 

साथ ही बेला मोड़ की ओर निर्माणाधीन ड्रेनेज कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्रेन निर्माण कार्य निर्धारित समय के भीतर पूर्ण किया जाए। इसके अतिरिक्त सर्विस रोड निर्माण के साथ-साथ आरई वाल के निर्माण कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ कर प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

जिलाधिकारी ने रेलवे भाग से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक डायवर्सन निर्माण को तत्काल शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न कार्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजना को गति दी जाए।

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत सहित संबंधित अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *