Featuredदरभंगाप्रादेशिक

आईआईटी जेईई एडवांस के परीक्षा परिणाम में ओमेगा के दो दर्जन से अधिक बच्चे रहे सफल।

दरभंगा: रविवार को आईआईटी जेईई एडवांस का प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। इसमें दरभंगा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे उत्तर बिहार में प्रत्येक वर्ष दर्जनों की संख्या में ओमेगा के छात्र- छात्राएं आईआईटी जेईई एवं नीट जैसे परीक्षा में सफलता का झंडा लहरा रहे हैं।

अब एक बार फिर ओमेगा के छात्रों ने आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा में करिश्मा कर दिखाया है। इसपर बच्चों के अभिभावक एवं संस्थान के शिक्षक काफी उत्साहित हैं।

ओमेगा के इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर और मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों की सूची साझा करते हुए बताया कि संस्थान के बच्चों ने अपनी श्रेणी में अति विशिष्ट रैंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इसमें मानस अग्रवाल AIR – 305 (OBC), अमर कुमार AIR – 1420 (OBC), मुस्कान AIR – 2392 (EWS), नयन AIR – 2574 (EWS), रुपेश कुमार AIR – 2889 (SC), रितिक AIR – 3202 (EWS), चेतन कुमार AIR – 3592 (OBC), प्रियांशु AIR – 3863 (GEN), भास्कर AIR – 4505 (EWS), कौस्तुव आनंद AIR – 13538 (GEN) एवं अनन्य शिव AIR – 19765 (GEN) सहित 18 से अधिक बच्चों ने बेहतर रैंक हासिल कर आईआईटी के रिजल्ट में अपने संस्थान का पूरे राज्य में श्रेष्ठता सिद्ध किया है। जो सम्पूर्ण मिथिला के लिए गौरव का क्षण है।

उन्होंने बताया कि संस्थान के बच्चों ने प्रत्येक वर्ष सर्वाधिक रिजल्ट देकर यह सिद्ध किया है कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन दिया जाए तो राष्ट्रीय स्तर के सबसे कठिन परीक्षा में भी सफलता प्राप्त करना कोई बड़ी बात नहीं है।

संस्थान के चेयरमैन ने बताया कि इस बड़ी सफलता के पीछे संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे का अथक मेहनत एवं संस्थान के सभी शिक्षकगण का पूर्णत: समर्पित एवं संकल्पित योगदान है।

उन्होंने संस्थान के अनुभवी शिक्षकों में विशेष रुप से रुपेश कुमार, आशीष ओझा, रौशन, डी केएस , एनकेएस, सिद्धिविनायक , रोहित, विनोद , डीके कुमार सहित मैनेजमेंट टीम के प्रवीण कुमार (ब्रान्च हेड), रौशन कुमार, आलोक कुमार, प्रभाकर कुमार, कमल, पूजा, अनुराग कुमार नूतन, तनुजा और अतुल सहित पुरे टीम का विशेष योगदान को सहारा है।

इस अवसर पर संस्थान के एमडी सुमित चौबे ने कहा कि आईआईटी में इस तरह का रिजल्ट देना किसी भी संस्थान के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है परंतु संस्थान के पास विशेष शिक्षकों की टीम एवं काफी मेहनती बच्चे हैं जिनके बदौलत यह सब संभव हो पता है। पिछले कुछ वर्षों से हमारे संस्थान ने रिजल्ट के मामले में मिशाल पेश किया हैं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से इस परीक्षा को लेकर पूरी योजना बनाई गई थी वह पूर्णत: सफल हुई है। इसमें रेगुलर क्लास, ऑनलाइन टेस्ट, रेगुलर डाउट क्लास एवं फोकस्ड सेल्फ स्टडी ने बच्चों को इतने बड़े परीक्षा में सफलता के लिए पूर्णत: तैयार किया है। श्री चौबे ने कहा कि संस्थान के लगातार बेहतर रिजल्ट परिणाम है की शहर से लेकर सुदूर गाँव के अभिभावक भी अब अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ओमेगा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों और बच्चों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संस्थान को भी अपने जिम्मेदारी का पूर्ण अहसास है। उन्होंने कहा कि ओमेगा आगामी वर्षों में भी आईआईटी एवं नीट में सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देकर मिथिला के गौरव को बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *