Featured

पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा द्वारा पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एडीआर भवन में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवकों का कार्य गरीबों और जरूरतमंद को न्याय पाने में मदद करना है।

पीएलवी आमजनों और विधिक सेवा प्राधिकार के बीच सेतु का कार्य करें। उन्होंने सभी को कर्तव्य निष्ठा और सेवाभाव से लोगों की सहायता करने को कहा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि गरीब, लाचार, निःशक्त आदि की सहायता करना पुनित कार्य है।

उन्हें हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करें। लोगों को उनके अधिकार, कर्तव्य, निःशुल्क विधिक सेवाओं, नालसा योजनाओं आदि की जानकारी दें।
प्रशिक्षण सत्र का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री जुनैद आलम भी मौजूद थे।

प्रशिक्षण सत्र में सचिव आरती कुमारी, जितेंद्र कुमार सिंह, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर, प्रयास जेएसी, पटना और विरेंद्र कुमार झा, जिला प्रोग्राम मैनेजर दरभंगा ने नालसा योजनाओं, महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों आदि को उपलब्ध विधिक सेवाओं एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *