Featured

डीएम की अध्यक्षता में दर्जनो आवेदनों की हुई सुनवाई और समाधान

बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट–3 : *सबका सम्मान जीवन आसान. कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष मे जन सुनवाई हुई।

जिलाधिकारी आदर/सम्मान के साथ परिवादियों को पास बैठाकर बड़े धैर्य से घंटों उनके समस्याओं को सुना और समाधान का प्रयास किए। यहां तक की उन्होंने परिवादियों का मोबाइल नंबर लेते हैं और समाधान के संबंध में उन्हें घर बैठे जानकारी दी जाती है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि परिवादियों को बार-बार ऑफिस का चक्कर नहीं लगवायें। उनकी समस्याओं का समाधान ससमय पारदर्शिता के साथ करना सुनिश्चित करें। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखें।
जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई जिनमें भूमि विवाद,अतिक्रमण मुक्त,नगर निगम, आंगनबाड़ी केंद्र, बैटरी चालित ट्राई साइकिल,पेंशन, चापाकल आदि शामिल है। इनमें से आधे से अधिक मामलों को मौके पर ही समाधान कर दिया गया और शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि मोबाइल के माध्यम से परिवादियों को समाधान के संबंध में बताना सुनिश्चित करें।
प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से *भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, स्वच्छता विभाग आदि जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जनसुनवाई अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार द्वारा भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *