Featured

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर दरभंगा जिलान्तर्गत स्थित ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह) में मिथिला वन प्रमंडल, दरभंगा की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुरारी मोहन झा, माननीय विधायक, केवटी, श्री राजेश कुमार मंडल, माननीय विधायक, दरभंगा ग्रामिण एवं श्री कौशल कुमार (भा.प्र.से.), जिलाधिकारी, दरभंगा ने भाग लिया गया।

श्री भास्कर चन्द्र भारती, वन् वन प्रमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा के द्वारा माननीय विधायक एवं जिलाधिकारी महोदय का स्वागत पाग,चादर एवं पौधा भेट कर किया गया।
ऑडिटोरियम परिसर में माननीय विधायक एवं अन्य अतिगण के द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया।

इस अवसर पर माननीय विधायक महोदय के द्वारा यह संदेश दिया गया कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग की समस्या के समाधान हेतु यह आवश्यक है कि वृहत पैमाने पर सभी व्यक्तियों के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पौधा रोपण का कार्य किया जाय।
हम सभी व्यक्तियों को अपने दैनिक जीवन में उन सभी वस्तुओं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुँचता हो का यथासम्भव कम से कम प्रयोग करना चाहिए।

इस दिशा में सर्वप्रथम हम सबों को एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करना चाहिए। एकल उपयोग प्लास्टिक के बदले सभी व्यक्तियों को कपड़े अथवा कागज से बने वस्तुओ जैसे कि थैले, प्लेट, चम्मच, बक्सा इत्यादि का प्रयोग करना चाहिए।
माननीय विधायक महोदय के द्वारा इस बात पर विशेष बल दिया गया कि पर्यावरण को बचाने की मुहिम में सभी व्यक्तियों एवं सभी प्रकार के संस्थानों एवं विभागों को एक जुट होकर सार्थक प्रयास करने से बिहार के हरित आवरण में आशानुरूप बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
ऐसा करने से बिहार का हरित आवरण तेजी से बढ़ेगा एवं शीघ्र राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण केवल प्रकृति का विषय नहीं है, बल्कि मानव जीवन, स्वास्थ्य, कृषि, जल सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देता, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और तापमान नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर माउण्ट समर स्कुल के बच्चों द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के विषय पर नृत्य-नाटक के माध्यम से सभी आम नागरिकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री अर्जुन प्रसाद गुप्ता, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, दरभंगा, श्री तारकेश्वर, वनपाल, श्रीमति काजल कुमारी, वनपालन एवं अन्य वनकर्मी-वनरक्षी, वनपाल एवं कई पर्यावरणविद उपस्थित थे।
साथ ही इसके अतिरिक्त मिथिला वन प्रमंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विगत एक सप्ताह से विभिन्न स्थलों पर विभिन्न गतिविधियों जैसे प्रभातफेरी,सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न विधालयों में प्रश्नोंतरी प्रतियोगिताएँ, नदी तट में स्वच्छता कार्यक्रम, विभिन्न संस्थाओं, कोर्ट परिसर एवं आर्द्रभूमि स्थलों के किनारे में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *