Featured

संस्कृत विश्वविद्यालय में हुआ पौधरोपण दरभंगा

संस्कृत विश्वविद्यालय में हुआ पौधरोपण
दरभंगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पौधरोपण किया। एन एस एस एवं पर्यावरण मंच के संयोजन में स्नातकोत्तर विभाग परिसर समेत अन्य जगहों पर पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। मौके पर कुलपति प्रो पांडेय ने कहा कि वृक्ष की उपयोगिता मानव सभ्यता के समय से ही है। शास्त्रों में भी इसकी गुणवत्ता के ढेरों प्रमाण मिलते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष प्रयोजन को छोड़कर सामान्य दिनों में भी हमें अपने माता-पिता व सगे-सम्बन्धियों की याद में पौधरोपण करना चाहिए। कार्यक्रम के समय डीन प्रो पुरेन्द्र वारिक, एनएसएस समन्वयक डॉ सुधीर कुमार, कुलसचिव डॉ दिनेश झा, डॉ पवन झा, डॉ नवीन झा, डॉ सुनील कुमार झा, डॉ उमेश झा, डॉ धीरज पांडेय,डॉ संतोष पासवान, डॉ रामसेवक झा, डॉ नरोत्तम मिश्रा , गोपाल उपाध्याय समेत कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *