Featured

पेयजल आपूर्ति निश्चित हेतु डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

लंबित बोरिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने,खराब चापाकलों युद्ध स्तर पर करें मरम्मती

समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के अभियंताओं एवं संवेदकों के साथ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हेतु विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिले वासियों को पेयजल संकट होने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कनीय अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित सभी बोरिंग कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि गर्मी के मौसम में आमजनों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध हों सके।
उन्होंने कनीय अभियंता,सहायक अभियंता एवं संवेदकों को सभी योजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का शख्त निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बहादुरपुर,बेनीपुर,सिंहवाड़ा, जाले एवं केवटी आदि प्रखंडों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष फोकस करने के लिए कहा।

उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में प्याऊ (जल वितरण केंद्र) स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां कहीं भी पेयजल संकट की सूचना प्राप्त हो, वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने संवेदकों को कार्य में तेजी लाने तथा अतिरिक्त कार्यबल लगाने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी परिस्थिति में पेयजल की कमी उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पेयजल आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की शिकायत एवं शिथिलता होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बिरौल प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों में योजनाओं के अनुश्रवण हेतु विशेष टीम गठित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया। इसके साथ ही पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति कार्यों में तेजी लाने एवं सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक के दौरान पुराने एवं नए चापाकलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
बैठक में बोरिंग कार्य, पाइपलाइन विस्तार, चापाकल मरम्मत एवं अन्य संबंधित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता पीएचईडी उत्कर्ष भारती सहित सभी संबंधित पदाधिकारी,अभियंता एवं संवेदक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *