Featured

प्रमंडल अंतर्गत सभी थानों में सीसीटीवी अधिष्ठापन,विकास योजनाओं व विधि-व्यवस्था हेतु आयुक्त ने की विस्तृत समीक्षा* आगामी बकरीद पर्व को लेकर सतर्कता बरतने एवं जिलों के सीमा पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश

विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा बेहतर समन्वय एवं निर्धारित गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश

 

 

 

 

आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास योजनाओं की प्रगति, विधि-व्यवस्था की स्थिति एवं थानों में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में आयुक्त महोदय ने सर्वप्रथम तीनों जिलों के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षकों से विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त किए तथा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जीवछ-कमला नदी के उड़ाहीकरण के दौरान प्राप्त मिट्टी का उपयोग सड़क निर्माण एवं अन्य सरकारी निर्माण कार्यों में नियमानुसार किया जाए एवं ,ताकि गाद वर्षा के समय वापस नदी में ना समा जाए एवं संसाधनों का समुचित उपयोग हो सके तथा बाढ़ की संभावना को रोका जा सके।

 

बैठक में प्रमंडल अंतर्गत संचालित सहयोग शिविरों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। आयुक्त महोदय ने शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर बल दिया।

थानों में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन की समीक्षा करते हुए आयुक्त महोदय ने कहा कि सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत रखें। जिन थानों में तकनीकी कारणों से कैमरे बंद हैं,उन्हें अविलंब चालू कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

 

बैठक में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि सभी विकास योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा वर्तमान में किसी प्रकार की विशेष समस्या नहीं है।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार ने आयुक्त महोदय को अवगत कराया कि आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर ली गई है तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

 

इस अवसर पर आयुक्त महोदय ने जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का महत्वपूर्ण निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि बकरीद पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।

बैठक में आयुक्त महोदय ने पैट्रोल,डीजल के संबंध में निदेश दिया गया कि नेपाल एवं भारत में पेट्रोल व डीज़ल के अंतर का आकलन करते हुए ये सुनिश्चित किया जाय कि संसाधन में कमी नहीं हो।

आयुक्त महोदय ने जिलाधिकारी मधुबनी को मधुबनी जिला अस्पताल को जांच करने का निर्देश दिये ।

बैठक के अंत में आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

बैठक में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *