लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी*डीएम
सभी राजस्व से संबंधित लंबित आवेदन को 10 दिनों में निष्पादन करना सुनिश्चित करें-डीएम
समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में सदर अनुमंडल अंतर्गत सभी अंचलों के राजस्व कार्यों की मैराथन बैठक आयोजित की गई।
आज बैठक में *परिमार्जन प्लस, मापी,दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार एवं राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आगामी 10 दिनों के भीतर सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी सभी अधिकारी और कर्मचारी आदि दोगुनी गति से कार्य कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें।
राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने अन्चल अधिकारी , राजस्व अधिकारी ,कर्मचारी को एक सप्ताह के अंदर सभी लंबित मामलों का निष्पादित कर सुनिश्चित करें
जिलाधिकारी ने राजस्व महा अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए मापी से संबंधित लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक अमीन प्रतिदिन कम-से-कम दो से तीन मापी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके।
उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अधिक से अधिक परिमार्जन कार्य कराया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाकर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके। इसके लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश देते हुए सभी संबंधित कर्मचारियों को प्रत्येक पंचायत में 30 से 40 किसानों को चिन्हित कर फार्मर रजिस्ट्री आईडी विशेष अभियान में बनवाने की जिम्मेदारी दी गई।
जिलाधिकारी ने जमाबंदी सुधार हेतु प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का भी निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान जाले एवं बहेड़ी अंचल में लंबित मामलों की संख्या अधिक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को संबंधित अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, डीसीएलआर सदर श्री संजीत कुमार, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे l




