डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई और कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन
दरभंगा, 24 अप्रैल, 2026:-बिहार *सरकार के “निश्चय पार्ट–3: सबका सम्मान जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष मे जन सुनवाई किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित,पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण वास गीत पर्चा और राजस्व से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखें।
डीडीसी और अपर समाहर्ता राजस्व ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनसे प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई।
जनसुनवाई के दौरान 34 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से लगभग 17 मामलों को मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया,जबकि शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,शिक्षा विभाग, आयुष्मान कार्ड, बिजली विभाग आदि से संबंधित मामले तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।
डीडीसी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से किया जाए।
