Featured

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत दारूल उलूम अहमदिया-सल्फिया के पुस्तकालय का निरीक्षण

प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन पर दिया गया जोर

 

जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के आदेशानुसार ज्ञान भारतम् मिशन’ के अन्तर्गत दरभंगा जिले के बेलवागंज, लहेरियासराय स्थित दारूल उलूम अहमदिया-सल्फिया का भ्रमण जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री चंदन कुमार द्वारा किया गया।

भ्रमण के दौरान संस्थान के सचिव सैयद इस्माइल खुर्रम एवं वहिदुज्जम सल्फिया द्वारा संस्थान के पुस्तकालय में संरक्षित सौ वर्षों से अधिक पुरानी पाण्डुलिपियों का अवलोकन कराया गया।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि संस्थान में उपलब्ध पाण्डुलिपियां अरबी, फारसी एवं उर्दू भाषाओं में अत्यंत सुंदर एवं कलात्मक शैली में हस्तलिखित हैं।

इन पाण्डुलिपियों के संग्रह में हाथ से लिखी हुई कुरान शरीफ, शब्दकोष तथा अन्य महत्वपूर्ण हस्तलिखित ग्रंथ शामिल हैं, जो ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत मूल्यवान हैं।

इस अवसर पर पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया, ताकि इस अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों को इससे अवगत कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा इस दिशा में आवश्यक पहल किए जाने की बात कही गई, जिससे इन दुर्लभ पाण्डुलिपियों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *