Featured

आज 19 स्थलों पर औचक छापामारी

जिला में एलपीजी गैस मांग से आपूर्ति अधिक l
.
दरभंगा जिला में एलपीजी गैस की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था सामान्य और सुचारू है।
जिला प्रशासन की अपील

सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग नहीं करें।

घरेलू कार्य के लिए ही गैस का उपयोग करें
किसी भी कालाबाजारी तथा जमाखोरी की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दें।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

आज एलपीजी गैस को व्यवस्थित ढंग से वितरित करने के लिए 19 जगहों पर छापामारी की गई।
मांग के अनुरूप होम डिलीवरी के माध्यम से घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचाई जा रही है।
जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के आदेश के आलोक में जिले के सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरीय पदाधिकारियों के द्वारा आज 19 गैस एजेंसियों और होटलों में औचक छापामारी की गई है। अफवाह फैलाने वाले तथा कालाबाजारी पर जिला शासन की पैनी नजर है।
एलपीजी गैस आपूर्ति में कठिनाई होने पर जिला का कंट्रोल रूम नम्बर – 06272-245055 पर शिकायत की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 26 मार्च को 10435 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण होम डिलीवरी के माध्यम से किया गया है, जबकि 9261 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं।
दरभंगा जिला में 27 मार्च 2026 को 12967 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 22228 गैस सिलेंडर 27 मार्च को वितरण के लिए उपलब्ध रहेगा।

हॉस्पिटल, छात्रावास और शिक्षण संस्थानों में कमर्शियल गैस की लगातार आपूर्ति की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। नागरिक अपने घरों में गैस को अनावश्यक जमा नहीं करें।

सजग और सतर्क रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *