Featured

मिथिला लोक उत्सव

दरभंगा, 05 फरवरी 2026 : वरीय उप समाहर्ता जिला सामान्य शाखा दरभंगा द्वारा बताया गया कि मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का आयोजन 28 फरवरी एवं 01 मार्च को निर्धारित है।
जिला प्रशासन दरभंगा के द्वारा मिथिला लोक उत्सव की तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश की आलोक में कई प्रभाग का गठन किया गया है। जिसमें वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कार्यक्रम के तहत कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिथिला ग्राम्य मंच, खेल कूद प्रतियोगिता, मिथिला पेंटिंग, स्टॉल आदि प्रभाग बनाए गए हैं।
उक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी कलाकार जिला सामान्य शाखा दरभंगा के ईमेल आईडी-englishoffice56@gmail.com पर 16 फरवरी 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *