Featured

श्री कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में बनने वाले आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी , को महत्वपूर्ण निर्देश दिए

श्री कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में बनने वाले आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी , को महत्वपूर्ण निर्देश दिए ।
जिला में 15 वीं एवं छठी योजना से नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा ।

जिला में इसके लिए कल 265 स्थलों का अबतक चयन किया गया है। प्रत्येक पंचायत में एक मोंडल आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जाना है। इसके अलावे नगर पंचायत में भी 19 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण के लिए चयनित किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अंचल अधिकारी से समन्वय करते हुए सभी चयनित स्थलों का खाता ,खसरा आदि शीघ्र उपलब्ध करायें और भवन निर्माण में गति लायें ।कई स्थलों पर भवनों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है।
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी दरभंगा ने महत्वपूर्ण निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने प्रखंड के सभी प्रखंड विकास अधिकारी से क्रमशः अद्तन स्थिति की जानकारी प्राप्त किया एवं भवन निर्माण तेजी से करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास अधिकारी शेष कार्य को दो दिन में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।तीन से चार दिनों में सभी स्थलों पर आंगनवाड़ी भवन निर्माण केंद्र शुरू करने का निर्देश दिया।

आज बैठक में उप विकास आयुक्त, नजारत उपसमाहर्ता, उपनिदेशक जनसंपर्क ,डीपीओ आईसीडीएस आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *