वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं को ध्यानपूर्वक सुनी गई एवं संबंधित पदाधिकारीयों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।
जनसुनवाई के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक + अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर(1)+ हिन्दी शाखा-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर(1)-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (2)-1, पुलिस उपाधीक्षक यातायात-1, लोक शिकायत शाखा-1, विश्वविद्यालय थाना-01, जमालपुर थाना-01, लहेरियासराय थाना-1 एवं कुशेश्वरस्थान थाना-01 कुल-09 फरियादियों की समस्या सुनी गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारीयों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई।
जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।
